माता-पिता ने की थी बेटी के प्रेमी की हत्या

Published at :09 Mar 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
माता-पिता ने की थी बेटी के प्रेमी की हत्या

धोरैया : प्रेम- प्रसंग में रविवार की रात धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रब्बीडीह गांव में युवक की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है़ रब्बीडीह निवासी 17 वर्षीय इंटर के छात्र रोबिन की हत्या पांच छह लोगों ने नहीं बल्कि, प्रेमिका के माता-पिता ने मिलकर की थी. सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आये […]

विज्ञापन
धोरैया : प्रेम- प्रसंग में रविवार की रात धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रब्बीडीह गांव में युवक की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है़ रब्बीडीह निवासी 17 वर्षीय इंटर के छात्र रोबिन की हत्या पांच छह लोगों ने नहीं बल्कि, प्रेमिका के माता-पिता ने मिलकर की थी. सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आये अभियुक्त लड़की का पिता रब्बीडीह गांव का पप्पू दास बार-बार अपना बयान बदल रहा है़
अभियुक्त के बयान बदलने से पुलिस भी दिग्भ्रमित हो गयी. इधर, सोमवार को पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही़ इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसता देख रब्बीडीह के ग्रामीण भारी संख्या में मंगलवार की सुबह धोरैया थाना पहुंचे तथा थानाध्यक्ष से मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच की गुजारिश की. थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की तो हत्या का राज बताया.
कैसे की थी हत्या: पुलिस ने बताया कि रविवार की रात जब आरोपी पप्पू ने अपनी बेटी के साथ युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया तो उसने दोनों को पकड़ कर अपने घर लेते आया़ पप्पू ने अपनी पत्नी की मदद से रोबिन का गला दबा दिया फिर गांव के बगल स्थित मिरचीनी नदी में भट्ठे के समीप ले जाकर दोनों ने गड़ासे से रोबिन का गला रेत दिया़ मृतक के पिता शिवनारायण पासवान के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अभियुक्त को जेल भेज दिया गया़ आरोपी पत्नी घर से फरार है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन