28 लाख की सड़क व नाला निर्माण योजनाओं का शिलान्यास

बांका : शहर के आजाद चौक व आरएमके स्कूल के पीछे सड़क व नाला निर्माण की दो योजनाओं का शिलान्यास सोमवार को विधायक राम नारायण मंडल ने किया. ये योजनाएं शहरी विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत है. इन योजनाओं में आजाद चौंक से जमुआ जोर तक ढक्कन युक्त नाला निर्माण के लिए 20 लाख 83 […]
बांका : शहर के आजाद चौक व आरएमके स्कूल के पीछे सड़क व नाला निर्माण की दो योजनाओं का शिलान्यास सोमवार को विधायक राम नारायण मंडल ने किया. ये योजनाएं शहरी विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत है. इन योजनाओं में आजाद चौंक से जमुआ जोर तक ढक्कन युक्त नाला निर्माण के लिए 20 लाख 83 हजार , जबकि आरएम के स्कूल के पीछे सड़क एवं नाले के लिए 8 लाख एक हजार प्राक्कलित है.
इन योजनाओं का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि आजाद चौक व जमुआ जोर के बीच नाला नहीं रहने से सड़क पर गंदा पानी बहता है. इससे नागरिकों को परेशानी होती है. मौके पर भाजपा मानवाधिकार मंच बिहार प्रदेश के मंत्री उगेंद्र मंडल पार्टी नेता मुकेश सिन्हा, सुरेश चौधरी, फुदो सिंह, विकेश सिंह, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र झा, कमल घोष आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










