5 साल बाद लौट रही ‘कुबूल है’ की फेवरेट जोड़ी, नई रोमांटिक सीरीज में साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति

Updated:
विज्ञापन

Karan Singh Grover And Surbhi Jyoti

Karan Singh Grover-Surbhi Jyoti: करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नई रोमांटिक ओटीटी सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं. ‘कुबूल है’ के बाद इस जोड़ी की वापसी की खबर से फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Karan Singh Grover-Surbhi Jyoti: टीवी इंडस्ट्री की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति एक बार फिर चर्चा में हैं. सुपरहिट शो ‘कुबूल है’ में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाली यह जोड़ी अब नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है. मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक नई रोमांटिक सीरीज की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

विज्ञापन

ओटीटी पर दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

मिड डे की रिपोर्ट्स की मानें तो करण और सुरभि एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से किसी खास प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहते थे और अब उन्हें यह मौका मिला है.

सूत्रों के अनुसार, इस सीरीज की शूटिंग मुंबई में चल रही है. हालांकि, अभी तक शो के नाम और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह एक मिनी सीरीज होगी या मल्टी-सीजन शो.

सुरभि ज्योति को पसंद आई कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरभि ज्योति अप्रैल से इस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें इस सीरीज की कहानी काफी पसंद आई और वह इस रोमांटिक किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं. मेकर्स को उम्मीद है कि करण और सुरभि की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच वही जादू बिखेरेगी, जो उन्होंने पहले किया था.

‘कुबूल है’ में मिली थी लोकप्रियता

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘कुबूल है’ से मिली थी. शो में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. बाद में दोनों Qubool Hai 2.0 में भी साथ नजर आए थे.

अब नई रोमांटिक सीरीज की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. कई लोग इस जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने ‘भाई’ को दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- तुम्हारी बहुत याद आएगी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola