Banka, टोटो-बाइक की टक्कर में नवजात की मौत, चार लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Banka, टोटो-बाइक की टक्कर में नवजात की मौत, चार लोग जख्मी

टोटो-बाइक की टक्कर में नवजात की मौत, चार लोग जख्मी

विज्ञापन

बेलहर (बाका) से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट,

थाना क्षेत्र के साहेबगंज बांका मुख्य मार्ग शिवलोक लुलहा के पास टोटो की टक्कर से रविवार को दुर्घटनाग्रस्त जख्मी मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्ति में एक नवजात शिशु की भागलपुर मायागंज में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई. जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है. जानकारी के अनुसार बेलहर प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दुबराज गांव का नीतीश कुमार राय अपनी चचेरी भाभी फूल कुमारी पति संजय राम को उसके दो बच्चे संदीप कुमार (5) एवं दिव्यांश कुमार (1 ) को मोटरसाइकिल से उसके मायके खड़कपुर से लेकर अपने गांव दुबराज आ रहा था. इसी क्रम में शिवलोक के पास रविवार की देर संध्या एक टोटो के द्वारा जोरदार टक्कर मार दिया गया. जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार चारों व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए. जिसमें नीतीश कुमार का हाथ टूट गया तथा फूल कुमारी की पैर टूट गई. वहीं बच्चा संदीप का सर में गहरा चोट लगा तथा नवजात दिव्यांशु को गंभीर चोट लगी थी. स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने चारों को गंभीर स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया था. भागलपुर मायागंज में इलाज के क्रम में नवजात दिव्यांशु की मृत्यु हो गई. जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन