गणतंत्र दिवस की तैयारी अंतिम चरण में, समारोह कल

Published at :25 Jan 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारी अंतिम चरण में, समारोह कल

विद्यलयों में होगी रंगारंग प्रस्तुति व प्रतियोगिता बांका : जिले भर में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसे लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में विशेष रूप से तैयारी की जा रही है. सरकारी कार्यालय में सफाई का कार्य चल रहा हैं. कई स्कूल कॉलेजों में इस कार्यक्रम को लेकर प्रतिदिन […]

विज्ञापन

विद्यलयों में होगी रंगारंग प्रस्तुति व प्रतियोगिता

बांका : जिले भर में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इसे लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में विशेष रूप से तैयारी की जा रही है. सरकारी कार्यालय में सफाई का कार्य चल रहा हैं. कई स्कूल कॉलेजों में इस कार्यक्रम को लेकर प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं. मुख्य समारोह स्थल आरएमके मैदान को सजाया जा रहा हैं.
सलामी गारद निरीक्षण का पूर्वाभ्यास : 26 जनवरी को शहर के आर एम के मैदान सहित सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.इन कार्यक्रमों में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा एक से बड़ कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाती हैं. इधर गणतंत्र दिवस समारोह में सलामी के लिए सुरक्षा गारद का प्रशिक्षण रविवार को पूरा हो गया. एसपी सत्यप्रकाश ने सलामी गारद के निरीक्षण का आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन