प्रोफेशनल व कॉमर्शियल कोर्स को दें बढ़ावा : डॉ दुबे

Published at :25 Jan 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोफेशनल व कॉमर्शियल कोर्स को दें बढ़ावा : डॉ दुबे

बौंसी : भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमाशंकर दुबे ने रविवार को सीएम कालेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया. उन्होंने मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए हा कि आज प्रोफेशनल व कॉमर्शियल कोर्स को बढ़ावा देने की जरूरत है. तभी हम जमाने से मुकाबला कर सकते हैं. शिक्षा में संबद्ध कॉलेजों की […]

विज्ञापन

बौंसी : भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमाशंकर दुबे ने रविवार को सीएम कालेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया. उन्होंने मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए हा कि आज प्रोफेशनल व कॉमर्शियल कोर्स को बढ़ावा देने की जरूरत है. तभी हम जमाने से मुकाबला कर सकते हैं. शिक्षा में संबद्ध कॉलेजों की भागीदारी ज्यादा होती है बिहार की साक्षरता 63 प्रतिशत है. जिसमें 30 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा के नीचे बसर कर रही है.

और वैसे ही बच्चों का शिक्षा देना हमारा और आपका कार्य है. संबद्ध कालेज ऐसे छात्रों कोे शिक्षित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. किसी भी संबद्ध कॉलेज में पहली बार भ्रमण को पहुंचे वीसी ने कहा कि पहली बार संबद्ध कालेज में आये हैं, लेकिन यहां आकर काफी अच्छा लगा.

कुलपति ने सीएम कालेज में प्रोफेशनल कोर्स एवं स्थायी संबंधन के विषय पर कहा कि इस कालेज के पास 14 एकड़ जमीन है, जो पर्याप्त है. प्रोफेशनल कोर्स के लिए भवन निर्माण हेतु धन की उपलब्धता करायें. हम अनुमति देने को तैयार हैं क्योंकि विश्वविद्यालयों के पास धन की कमी है. इसके स्थायी संबद्धता पर उन्होने कहा कि स्थायी संबंधन सिंडिकेट से पास हो चुका है आगे की प्रक्रिया भी शीध्र पूरी हो जायेगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आये भूतपूर्व कुलपति मेहु शिलांग के डॉ अमरनाथ राय ने कहा कि 37 सालों के बाद भी यह कालेज उपेक्षा का शिकार रहा.
इस दौरान कई सरकारें आयी और गयीं. इसका विकास नहीं हो पाया. उन्होने शिक्षकेतर कर्मियों को एक लक्ष्य पर चलने की बात कही. प्रतिकुलपति डॉ अरुण कुमार राय ने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा मिले यही मुख्य उदेश्य है. अक्सर देखा जाता है कि नामांकन के बाद छात्र कालेज नहीं आते इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्रम को कॉलेज के सचिव डॉ एसएन पांडेय ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन