फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Published at :24 Jan 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के मैन वरण गांव के समीप एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप नाम दर्ज फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दो माह पूर्व कोलकाता से एक महिला अपनी बेटी के साथ मैन वरण गांव जा रही थी. रास्ते में तीन-चार लोगों ने महिला के साथ […]

विज्ञापन

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के मैन वरण गांव के समीप एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप नाम दर्ज फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दो माह पूर्व कोलकाता से एक महिला अपनी बेटी के साथ मैन वरण गांव जा रही थी. रास्ते में तीन-चार लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया.

जिसमें पीड़िता ने मैन वरण निवासी पैरू यादव सहित अन्य तीन लोगों पर नाम दर्ज अभियुक्त बनाया था, जो पिछले कई माह से पुलिस के गिरफ्त से बाहर था. जिसे शुक्रवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर से ही गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो अभियुक्त अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. अभियान में महिला थानाध्यक्ष मणी कुमारी सहित पुलिस बल शामिल थे.

Àनामजद आरोपी गया जेल: धोरैया. छापेमारी अभियान के तहत शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष शोएब आलम के नेतृत्व में अवर निरीक्षक महेश सिंह ने कांड के दो नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों में सिंगारपुर निवासी साजीद अंसारी तथा नसार अंसारी शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन