खरना मोड़ पर ऑटो पलटा, चार घायल

कटोरिया/चांदन : आनंदपुर ओपी अंतर्गत कटोरिया–सिमुलतला मुख्य मार्ग पर खरना मोड़ पर शनिवार की शाम ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें दक्षिणी बारणे पंचायत के चार यात्री जख्मी हो गये. जख्मी यात्रियों में तीन महिलाएं व एक बच्ची शामिल हैं. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सक डाॅ […]
कटोरिया/चांदन : आनंदपुर ओपी अंतर्गत कटोरिया–सिमुलतला मुख्य मार्ग पर खरना मोड़ पर शनिवार की शाम ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें दक्षिणी बारणे पंचायत के चार यात्री जख्मी हो गये. जख्मी यात्रियों में तीन महिलाएं व एक बच्ची शामिल हैं. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया,
जहां चिकित्सक डाॅ एसडी मंडल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी यात्रियों में झकसी देवी (45वर्ष) पति बुधन पंडित ग्राम गंजीरा, टुनिया देवी (60वर्ष) पति गुल्लु यादव ग्राम नोनिया, बबीता कुमारी (8वर्ष) पिता शंभु यादव ग्राम नोनिया व राधा देवी (30वर्ष) पति अशोक ठाकुर ग्राम जतवारा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार टेलवा से नोनिया आ रही ऑटो पर एक दर्जन यात्री सवार थे. खरना मोड़ पहुंचते ही चालक ने नियत्रंण खो दिया और ऑटो बीच सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
इसके बाद जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. आक्रोशित परिजनों ने ऑटो चालक की पिटायी भी की, जिसे स्थानीय लोगों के प्रयास से बचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










