बांका अस्पताल में शुरू हुआ मानसिक स्वास्थ्य केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : बांका बिहार के उन 11 जिलों में शुमार है जहां मानसिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गयी है. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बांका सदर अस्पताल के एक हिस्से में इस केंद्र का बाह्य रोगी कक्ष शुरू कर दिया गया है. अब तक यहां 228 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. […]
विज्ञापन
बांका : बांका बिहार के उन 11 जिलों में शुमार है जहां मानसिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गयी है. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बांका सदर अस्पताल के एक हिस्से में इस केंद्र का बाह्य रोगी कक्ष शुरू कर दिया गया है. अब तक यहां 228 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. हालांकि इस केंद्र को लेकर जिले में अब तक प्रचार प्रसार की कमी रही है.
जरूरत मंद मरीजों को अब तक इसकी जानकारी भी नहीं है. विभागीय जानकारी के अनुसार, अगले एक माह के दौरान इस केंद्र का अंत: कक्ष भी शुरू हो जायेगा. इसके तहत 10 बेड का वार्ड बनाया जा रहा है. फिलहाल बाह्य कक्ष में मनोचिकित्सक डॉ उमर फारूक मरीजों का इलाज कर रहे हैं. कार्यक्रम के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विगत नवंबर में 40, दिसंबर में 108 एवं जनवरी में अब तक 80 मरीजों की जांच की जा चुकी है.
इस अस्पताल में मानसिक विक्षिप्तता, नशा से उत्पन्न विकार, अवसाद, बाल मनोरोग, एपिलेप्सी, साइकोसिस एवं न्युरोसिस आदि तमाम मनोरोगों का इलाज किया जा रहा है. उल्लेख है कि बांका में स्थापित मनोरोग चिकित्सा केंद्र राज्य की ऐसी 11वीं इकाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










