नप प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Published at :21 Jan 2016 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
नप प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

दर्जनों प्रतिष्ठानों के छज्जे को जेसीबी से किया ध्वस्त फारबिसगंज : नप प्रशासन ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में नप के कर्मचारियों, पुलिस पदाधिकारी व जवानों के सहयोग से शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से यह अभियान शुरू हुआ. […]

विज्ञापन

दर्जनों प्रतिष्ठानों के छज्जे को जेसीबी से किया ध्वस्त

फारबिसगंज : नप प्रशासन ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में नप के कर्मचारियों, पुलिस पदाधिकारी व जवानों के सहयोग से शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से यह अभियान शुरू हुआ.
इस क्रम में वर्षों से दर्जनों प्रतिष्ठानों द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर निकले गये छज्जे, बोर्ड आदि को जेसीबी की मदद से हटाया गया. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा सशस्त्र बलों के साथ मौजूद थे. अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण कर अपनी दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, नप के अमीन योगानंद मंडल, टैक्स दारोगा चंद्रनाथ चंदन गुड्डू, सीटी प्रबंधक पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन