वैट बढ़ाने के विरोध में बंद रहीं कपड़े की दुकानें

Published at :21 Jan 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
वैट बढ़ाने के विरोध में बंद रहीं कपड़े की दुकानें

बांका : राज्य सरकार द्वारा विज्ञापित कपड़े पर वैट लगाने के विरोध में बांका शहर के कपड़ा व्यवसायियों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद कर रखी. इससे पहले कपड़ा व्यवसायियों के एक शिष्य मंडल ने समाहरणालय जाकर डीएम को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा कपड़ा पर लगाया गया वैट अव्यवहारिक […]

विज्ञापन

बांका : राज्य सरकार द्वारा विज्ञापित कपड़े पर वैट लगाने के विरोध में बांका शहर के कपड़ा व्यवसायियों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद कर रखी. इससे पहले कपड़ा व्यवसायियों के एक शिष्य मंडल ने समाहरणालय जाकर डीएम को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि सरकार द्वारा कपड़ा पर लगाया गया वैट अव्यवहारिक और अन्याय पूर्ण है.

इससे पहले कभी कपड़ा पर वैट नहीं लगाया गया. वैट लगाने से कपड़े की कीमत बढ़ेगी और आम जनता के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा. बिहार से सटे किसी राज्य में कपड़े पर वैट नहीं है अत: बिहार में भी यह लागू नहीं होना चाहिए. शिष्ट मंडल में किशन राजगडि़या, दीनानाथ प्राणसुखा, अनिल कुमार डोकानियां, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद डोकानियां आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन