नि:शक्त राकेश गढ़ रहा मां सरस्वती की प्रतिमा

कटोरिया : एक ओर जहां बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित होने वाले विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अराधना के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व क्लबों द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गयी है़ वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में जगह-जगह मूर्तिकारों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा तैयार करने का कार्य भी प्रगति पर है़ कटोरिया […]
कटोरिया : एक ओर जहां बसंत पंचमी के मौके पर आयोजित होने वाले विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अराधना के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व क्लबों द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गयी है़ वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में जगह-जगह मूर्तिकारों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा तैयार करने का कार्य भी प्रगति पर है़
कटोरिया बाजार के बांका रोड में एक नि:शक्त युवक सह मूर्तिकार राकेश कुमार पंडित भी लगभग सत्तर की संख्या में मूर्तियां तैयार कर रहा है़ दोनों पैरों से नि:शक्त राकेश कठौन पंचायत के डोमकट्टा गांव का रहने वाला है़ वह अपने गांव और कटोरिया बाजार में कुल सत्तर मूर्तिंयों को मां सरस्वती का रूप देने में जुटा है़ एसपी यादव कॉलेज कटोरिया के बीए पार्ट-वन का छात्र राकेश ने बताया कि वह पिछले छह सालों से सरस्वती पूजा से पहले मूर्ति बनाने का काम कर रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










