चर्चित व्यवसायी ने दी अलीगंज के प्लॉटर की हत्या की सुपारी!

Published at :18 Jan 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
चर्चित व्यवसायी ने दी अलीगंज के प्लॉटर की हत्या की सुपारी!

भागलपुर : शहर के चर्चित व्यवसायी ने अलीगंज के एक बड़े प्लॉटर की हत्या की सुपारी गोविंदा साह को दी है. सूत्रों की मानें तो व्यवसायी ने प्लॉटर को मारने के लिए गोविंदा साह को आठ लाख की सुपारी दी है. गोविंदा साह गिरोह के कई शूटर के पकड़े जाने के बाद व्यवसायी और गोविंदा […]

विज्ञापन

भागलपुर : शहर के चर्चित व्यवसायी ने अलीगंज के एक बड़े प्लॉटर की हत्या की सुपारी गोविंदा साह को दी है. सूत्रों की मानें तो व्यवसायी ने प्लॉटर को मारने के लिए गोविंदा साह को आठ लाख की सुपारी दी है. गोविंदा साह गिरोह के कई शूटर के पकड़े जाने के बाद व्यवसायी और गोविंदा साह के बीच सुपारी को लेकर तनाव भी उत्पन्न होने की खबर है.

पुलिस की सक्रियता और अपराधियों पर बनते दबाव के बाद सुपारी देनेवाले व्यवसायी ने गोविंदा साह से सुपारी का पैसा वापस करने को भी कहा, लेकिन अब तक पैसे वापस नहीं करने की बात सामने आ रही है. यह भी बात सामने आ रही है कि जिसकी सुपारी गोविंदा साह को दी गयी है, वह भी कहीं न कहीं जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है.

गिरोह खत्म नहीं हुआ है : गोविंदा
व्यवसायी द्वारा गोविंदा साह से प्लॉटर को मारने के सुपारी के पैसे वापस मांगे, तो गोविंदा ने उससे यह कहते हुए पैसे वापस नहीं किया है कि उसका गिरोह
चर्चित व्यवसायी ने…
अभी खत्म नहीं हुआ है. दरअसल कई कांड में शामिल उसके गिरोह के कई अपराधी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं. कोर्ट परिसर में गोली कांड में छाेटू का नाम सामने आया था, जो अभी बाहर है. इसके अलावा पिछले साल अगस्त में लोहछी में अमित मंडल की हत्या में शामिल कुछ और शूटर अभी बाहर है.
इनकी गिरफ्तारी से कमजोर हुआ गोविंदा :
पिछले दिनों में गोविंदा साह गिरोह के नितिन कुमार, राजा कुमार, संजीव कुमार, कुंदन व शहदेव यादव के पुलिस की गिरफ्त में आने और जेल जाने के बाद यह गिरोह शांत पड़ा है. इन सभी अपराधियों को भागलपुर पुलिस ने पकड़ा है. इनमें से कई अपराधियों को जल्दी सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की बात भी पुलिस ने की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन