बीस दिनों से खराब है एनबीसीसी यूनिट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

हाल रेफरल अस्पताल कटोरिया का कटोरिया : रेफरल अस्पताल कटोरिया में बीमार नवजात शिशुओं के लिए जीवन रक्षक यूनिट के रूप में स्थापित न्यू बॉर्न केयर कॉर्नर (एनबीसीसी) पिछले बीस दिनों से खराब पड़ा है़ इस समस्या के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अचानक बीमार पड़े नवजात शिशुओं की पर्याप्त देखभाल व किल्लत स्वास्थ्य सेवा […]
विज्ञापन
हाल रेफरल अस्पताल कटोरिया का
कटोरिया : रेफरल अस्पताल कटोरिया में बीमार नवजात शिशुओं के लिए जीवन रक्षक यूनिट के रूप में स्थापित न्यू बॉर्न केयर कॉर्नर (एनबीसीसी) पिछले बीस दिनों से खराब पड़ा है़ इस समस्या के चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अचानक बीमार पड़े नवजात शिशुओं की पर्याप्त देखभाल व किल्लत स्वास्थ्य सेवा मुहैया करायी जा रही है़ मालूम हो कि अस्पताल में जन्म लेने वाले या अन्य नवजात शिशु को आवश्यकता पड़ने पर एनबीसीसी में रखा जाता है़
इस यूनिट में नवजात के लिए फोटोथेरेपी, रोडिएंट वार्मर, ऑक्सीजन आदि की सुविधा प्राप्त होती है़ नवजात के स्वास्थ्य में अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने हेतु एनबीसीसी यूनिट जीवन रक्षक का कार्य करता है़ एनबीसीसी यूनिट में खराबी आने के बाद से रेडिएंड वार्मर की जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिक बल्ब जलाकर किसी तरह से जरूरत पूरी की जाती है़ अस्पताल के अन्य ऑक्सीजन सेटअप से किसी तरह से काम संभाला जाता है़ इस समस्या से अस्पताल में इलाजरत नवजात शिशुओं के परिजनों व चिकित्सकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है़
कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी
इस संबंध में रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि संबंधित एजेंसी से संपर्क किया गया है़ मैकेनिक ने जांच कर बताया है कि इसके कुछ पार्ट्स विद्युत वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गये हैं. जिन्हें दो दिनों के अंदर दुरुस्त कर दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










