कार्यशाला में अनुपस्थित कर्मियों का वेतन होगा बंद : डीडीसी

कार्यशाला में अनुपस्थित कर्मियों का वेतन होगा बंद : डीडीसी मनरेगा भवन के अधूरे कार्य को अविलंब पूरा करने का दिया निर्देशफोटो : 16 बांका 14 : बैठक के दौरान उपस्थित डीडीसी प्रदीप कुमार प्रतिनिधि, धोरैया: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन धोरैया में मनरेगा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हमारा गांव हमारी योजना […]
कार्यशाला में अनुपस्थित कर्मियों का वेतन होगा बंद : डीडीसी मनरेगा भवन के अधूरे कार्य को अविलंब पूरा करने का दिया निर्देशफोटो : 16 बांका 14 : बैठक के दौरान उपस्थित डीडीसी प्रदीप कुमार प्रतिनिधि, धोरैया: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन धोरैया में मनरेगा एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हमारा गांव हमारी योजना के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को डीडीसी प्रदीप कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी़ डीडीसी ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे कर्मियों को इस दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि योजनाओं का चयन धरातल पर हो, इसके लिये वार्ड सभा से योजना का चयन किया जायेगा़ प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर सर्वे कर योजना का चयन प्राथमिकता के आधार पर करने की बात कही़ डीडीसी ने कहा कि जो कर्मी प्रशिक्षण में भाग नहीं लेंगे उनका वेतन स्थगित कर दिया जायेगा़ इसके लिये डीडीसी ने पीओ संजीव कुमार दास को वैसे कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछते हुये जिला को रिपोर्ट भेजने की बात कही ताकि उनका अनुबंध रद्द भी किया जा सके़ कार्यशाला के उपरांत डीडीसी ने पीओ से अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली़ डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे मनरेगा भवन के अधूरे कार्य को अविलंब पूरा कराने का निर्देश अभिकर्ता को दिया़ मौके पर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, सीओ ब्रजकिशोर ठाकुर, सीडीपीओ रेणू मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










