आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशक्षिण

Published at :16 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशक्षिण

आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कौशल व दक्षता बढ़ाने हेतु मोबाइल कुंजी प्रशिक्षण शुरू फोटो है : फोटो संख्या 16 बीएएन 60 प्रशिक्षण देते अधिकारी व 61 उपस्थित सेविकाएंप्रतिनिधि, कटोरिया बीबीसी मीडिया एक्शन, स्वास्थ्य कार्यक्रम व बीटास्ट के सौजन्य से आंगनबाड़ी सेविकाओं के कौशल व दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम […]

विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कौशल व दक्षता बढ़ाने हेतु मोबाइल कुंजी प्रशिक्षण शुरू फोटो है : फोटो संख्या 16 बीएएन 60 प्रशिक्षण देते अधिकारी व 61 उपस्थित सेविकाएंप्रतिनिधि, कटोरिया बीबीसी मीडिया एक्शन, स्वास्थ्य कार्यक्रम व बीटास्ट के सौजन्य से आंगनबाड़ी सेविकाओं के कौशल व दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम बैच का तीन दिवसीय ‘मोबाइल कुंजी’ प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ़ प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन सीडीपीओ निवेदिता सेन, बीटास्ट के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, उद्यीपिका फेसलीटेटर जितेंद्र कुमार सिंह एवं मास्टर ट्रेनर हेमा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया़ कटोरिया में चलने वाले पांच बैच के प्रशिक्षण के प्रथम बैच में 29 सेविकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. प्रशिक्षक के रूप में पटना से पहुंची मास्टर ट्रेनर हेमा कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा की दूत खास कर मां और बच्चे के स्वास्थ्य व खुशहाली की रक्षक सेविकाओं को मोबाइल कुंजी नामक प्रशिक्षण दिया जा रहा है़ जिसका मुख्य उद्देश्य सेविकाओं के कौशल व दक्षता को बढ़ाना है़ ताकि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सके़ जिससे जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ व खुशहाल रहें. इसके लिए अनोखा टूल किट तैयार किया गया है़ जिसकी विस्तृत जानकारी सेविकाओं को दी जा रही है़ सीडीपीओ निवेदिता सेन ने बताया कि समुदाय के बीच सेविकाओं द्वारा मोबाइल कुंजी में बतायी गयी बातों को ध्यान में रखने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी कमी लायी जा सकेगी़ इसके तहत जीवन बचाने के लिए व्यवहार में परिवर्तन को समझाना है़ सेविका व गर्भवती माताओं के बीच पारस्परिक वार्तालाप से संबंध में भी घनिष्ठता आती है़ सेविकाओं को पोषक क्षेत्र की महिलाओं व गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण प्राथमिक व्यवहार के विषयों आदि की जानकारी देने का निर्देश दिया गया़ इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका शालीनी घोष, संयुक्ता कुमारी, डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार, सेविका जयश्री जया, माला रानी टुडु, बिंदु देवी, ललिता देवी, चंद्रकला देवी, प्रेमलता देवी, वीणा देवी, सुनिता कुमारी, शायदा बानो, बबीता शर्मा, नीतू कुमारी, नूतन देवी, सविता देवी आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन