ओवर टेक के दौरान दो ट्रक में टक्कर

Published at :15 Dec 2015 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
ओवर टेक के दौरान दो ट्रक में टक्कर

ओवर टेक के दौरान दो ट्रक में टक्कर फोटो 15 बांका 2, 3 : क्षतिग्रस्त ट्रक एवं घायल खलासी शंभुगंज. शंभुगंज- इंगलिश मोड़ मुख्य पथ पर बेलारी मोड़ के पास मंगलवार को ओवर टेक करने के दौरान दो ट्रक में टक्कर हो गयी. इससे एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में चालक जमुई जिला निवासी […]

विज्ञापन

ओवर टेक के दौरान दो ट्रक में टक्कर फोटो 15 बांका 2, 3 : क्षतिग्रस्त ट्रक एवं घायल खलासी शंभुगंज. शंभुगंज- इंगलिश मोड़ मुख्य पथ पर बेलारी मोड़ के पास मंगलवार को ओवर टेक करने के दौरान दो ट्रक में टक्कर हो गयी. इससे एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में चालक जमुई जिला निवासी विपिन कुमार व खलासी अरविंद कुमार घायल हो गया. वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही अनि सुरेश शर्मा, सैप जवान के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल खलासी को ट्रक से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में इलाज के लिए भरती कराया गया. चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक इलाज कर भागलपुर रेफर कर दिया. —- वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी देने पहुंचे डीएओफोटो 15 बांका 4 : खेत पर पहुंचे डीएओ शंभुगंज. किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी देने के लिए मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार किसानों के खेत पहुंचे. डीएओ ने रबी फसल की बुआई वैज्ञानिक ढंग से जीरो टिलेज विधि से बताया. मौके पर किसान सलाहकार शिव शंकर सिंह, विवेकानंद सिंह, कुर्मा गांव के किसान गीता देवी पति श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, किसान श्रीनिवास सिंह, विजय प्रसाद सिंह, अनुज सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन