राजबाड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक असंतुलित

Published at :15 Dec 2015 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
राजबाड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक असंतुलित

राजबाड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक असंतुलित —कटोरिया-देवघर मार्ग पर राजबाड़ा में डेढ़ घंटे आवागमन बाधितफोटो 14 बीएएन 64 ओवरब्रीज पर असंतुलित हुआ ट्रकप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर राजबाड़ा स्थित जर्जर रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम छह बजे एक छड़ लोड ट्रक असंतुलित हो गया. इससे बड़ी घटना होने से बच गयी . साथ […]

विज्ञापन

राजबाड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक असंतुलित —कटोरिया-देवघर मार्ग पर राजबाड़ा में डेढ़ घंटे आवागमन बाधितफोटो 14 बीएएन 64 ओवरब्रीज पर असंतुलित हुआ ट्रकप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर राजबाड़ा स्थित जर्जर रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम छह बजे एक छड़ लोड ट्रक असंतुलित हो गया. इससे बड़ी घटना होने से बच गयी . साथ ही डेढ़ घंटा तक आवागमन ठप हो गया. दोनों ओर देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गयी़ छोटी गाड़ियां तो कच्ची कांवरिया पथ से होकर निकलती गयी, लेकिन मिनी बस, स्टार बस, ट्रक, हाइवा सहित अन्य वाहनों की कतार लगी रही़ सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया जा सका़ जानकारी के अनुसार देवघर से छड़ लेकर अमरपुर जा रही ट्रक (बीआर10जी/1817) जैसे ही राजबाड़ा रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ी़ कुछ दूर आगे जाते ही जर्जर पुल पर चढ़ाई में उक्त ट्रक का दो चक्का एक साथ ऊपर उठ गया़ ट्रक पर लोड छड़ का पिछला हिस्सा सड़क पर सट गया़ इसके कारण ओवरब्रिज से होकर कोई भी छोटी-बड़ी गाड़ियां का आवागमन रूक गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन