बांका से चांदन तक फरवरी के पहले सप्ताह में चलेगी ट्रेन

बांका से चांदन तक फरवरी के पहले सप्ताह में चलेगी ट्रेन दिसंबर में शुरू होनी थीं रेल परियोजनाएंबांका से चांदन तक शुरू होनी थी रेल सेवा देवघर से चांदन तथा भागलपुर से बांका तक बहाल है रेल सेवारेल सेवा बहाल होने से पैदा होंगे रोजगार के अवसरप्रतिनिधि, बांकाबांका से लेकर चांदन तक की रेल सेवा […]
बांका से चांदन तक फरवरी के पहले सप्ताह में चलेगी ट्रेन दिसंबर में शुरू होनी थीं रेल परियोजनाएंबांका से चांदन तक शुरू होनी थी रेल सेवा देवघर से चांदन तथा भागलपुर से बांका तक बहाल है रेल सेवारेल सेवा बहाल होने से पैदा होंगे रोजगार के अवसरप्रतिनिधि, बांकाबांका से लेकर चांदन तक की रेल सेवा अब फरवरी से आरंभ होगी. रेल सूत्रों की मानें तो रेल विभाग की अड़चन के कारण यह काम अब दो महीने के लिए टल गया है. मालूम हो कि पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा बांका में रेल का जाल बिछाने का सपना देखा गया था. उन्होंने कई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दिलायी थी. उनके रेल राज्य मंत्री के कार्यकाल के वक्त ही रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दी थी. लेकिन उनके बाद से रेल विभाग द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वह काफी मंथर गति से चल रहा है. पूर्व सांसद स्व सिंह की पत्नी पूर्व सांसद पुतुल कुमारी इस परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अपने कार्यकाल में कई बार रेल मंत्री से लेकर लोकसभा में मामले को उठायी थी. लेकिन रेल अधिकारियों द्वारा उक्त मामले को दस वर्षों के बाद भी पूरा नहीं किया गया. काफी कोशिश के बाद देवघर से लेकर चांदन तक की रेल सेवा को पूर्व सांसद के द्वारा हरी झंडी दिखायी गयी. पिछले माह पूर्व रेलवे के डीआरएम के द्वारा बांका जंकशन का दौरा किया गया था. उस वक्त यह घोषणा की गयी थी कि साल 2015 के अंत तक यानी दिसंबर तक बांका से चांदन तक की रेल सेवा बहाल कर दी जायेगी. विभागीय कारणों से मैं इस वक्त बाहर हूं. बांका से चांदन कब तक रेल सेवा आरंभ होगी, यह मैं आपको कार्यालय पहुंचने के बाद ही इस संबंध में कुछ बता सकता हूं. अभी रेल परियोजनाओं को आरंभ होने में समय है. एके श्रीवास्तव, डीआरएम, पूर्व रेलवे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










