सात सूत्री मांगों को ले प्राथमिक शक्षिकों ने दिया धरना

Published at :10 Dec 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सात सूत्री मांगों को ले प्राथमिक शक्षिकों ने दिया धरना

सात सूत्री मांगों को ले प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन फोटो 10 बांका 1 समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठे शिक्षक संघ बांका: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई बांका द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन समाहरणालय […]

विज्ञापन

सात सूत्री मांगों को ले प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन फोटो 10 बांका 1 समाहरणालय परिसर में धरना पर बैठे शिक्षक संघ बांका: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई बांका द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया. इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने की. ज्ञात हो यह धरना प्रदर्शन सात सूत्री मांगों हेतु किया गया. धरना प्रदर्शन पर बैठे शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार यदि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार चाहती हैं तो शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराने बंद करे. तभी शिक्षकों को अपना उत्तरदायित्व समझ में आयेगी. शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य करने पर अपने को बोझ सा महसूस करते हैं. वही धरना को अन्य वक्ताओं ने संबोधित कर अपने हक के लिए सरकार से कई एक मांगे रखी. साथ ही एक शिष्टमंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. इस शिष्ठमंडल में प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव, सचिव संजय कुमार, सुरेंद्र नारायण सिंह, अमरेंद्र कुमार, अरुण कुमार मंडल, परमानंद सिंह, नितेश कुमार सिंह, मिथलेश कुमार यादव सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन