43 वीं राज्य स्तरीय वज्ञिान प्रदर्शनी में चमन साह सरस्वती वद्यिा मंदिर के बच्चों ने मारी बाजी

43 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने मारी बाजी फोटो 9 बांका 33 चयनित छात्र व छात्रा बांका. 43 वीं राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान, एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन एससीआरटी पटना में हुआ. प्रदर्शनी विगत 7 से 9 दिसंबर तक चला. जिसमें बांका जिले से 6 प्रतिभागियों […]
43 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने मारी बाजी फोटो 9 बांका 33 चयनित छात्र व छात्रा बांका. 43 वीं राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान, एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन एससीआरटी पटना में हुआ. प्रदर्शनी विगत 7 से 9 दिसंबर तक चला. जिसमें बांका जिले से 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया. यह प्रदर्शनी 6 उप विषयों में आयोजित हुई. जिसमें तीन उप विषयों में बांका के छात्र- छात्रा सफल हुए. कृषि एवं भोजन के लिए आदित्य कुमार प्रथम रहे. वही जीवन के लिए गणित विषय पर अनिकेत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि आपदा प्रबंधन विषय के लिए जया मित्रा को तृतीय स्थान मिला. ये सभी छात्र चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के हैं. सभी चयनित छात्र- छात्रा पूर्वी भारत विज्ञान मेला में भाग लेने कोलकत्ता जायेंगे. उक्त छात्र- छात्राओं के साथ शिक्षक विनोद कुमार, सुनिता सिन्हा व अन्य शिक्षक विज्ञान मेला में पटना गये थे. इनकी सफलता पर डीईओ, डीपीओ, साइंस फॉर सोसाइटी के डा. एसकेपी सिन्हा जिला समन्वयक दीपक कुमार, चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










