हत्या के तीसरे दिन एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :09 Dec 2015 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के तीसरे दिन एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के तीसरे दिन एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसायी अरविंद साह हत्याकांडप्रतिनिधि, बांकाविगत रविवार की देर रात शहर के आनंद कॉलोनी निवासी अरविंद साह की अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या उस समय कर दी थी जब वो अपने दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे. घटना शहर से सटे […]

विज्ञापन

हत्या के तीसरे दिन एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार स्वर्ण व्यवसायी अरविंद साह हत्याकांडप्रतिनिधि, बांकाविगत रविवार की देर रात शहर के आनंद कॉलोनी निवासी अरविंद साह की अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या उस समय कर दी थी जब वो अपने दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे. घटना शहर से सटे बांका अमरपुर मार्ग के ओढ़नी नदी पुल पर घटित हुई थी. मृतक व्यक्ति ने विगत कई माह से अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुम्मा स्थित ज्वेलर्स का दुकान चलाता था. प्रतिदिन वो अपने भाई पंकज साह के साथ शहर के आनंद कॉलोनी मुहल्ला से मकदुम्मा स्थित ज्वेलर्स दुकान पर जाता था. दोनों भाई दिन भर दुकान चला कर देर शाम में बांका लौट जाता था. रविवार को पंकज अपने भाई के साथ नहीं था. इसी क्रम में अपराधियों ने देर रात में हत्या कर ओढ़नी नदी पुल के समीप बांस के झाड़ी में फेंक दिया था. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन आरंभ किया. जिसके बाद सोमवार की सुबह ओढ़नी नदी पुल के समीप झाड़ी में शव मिला था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. – मृतक के पिता ने कराया प्राथमिकी मृतक के पिता गणेश साह ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र पंकज साह का ससुर मटुकी साह, उसका भाई जयचंद साह, मुन्ना साह, शवती साह सहित अन्य लोगों द्वारा 10 सितंबर 2013 को बांका पहुंच कर आपसी विवाद को लेकर मारपीट करने एवं धमकी देते हुए बरबाद करने की बात कही थी. इसी बात को लेकर कोर्ट में केश भी चल रहा था. इसी को लेकर बार-बार बरबाद करने की धमकी भी मिल रही थी. इसी बीच रविवार को अरविंद की हत्या हुई. हत्या कि बाद पिता ने पुलिस के समकक्ष जिसमें मृतक के पिता ने मटुकी साह, जयचंद साह, मुन्ना साह, शवित साह, राजकुमार साह, धमेंद्र साह, छब्बु साह, रोहित साह को नामजद अभियुक्त बनाया है.- तीसरे दिन पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार हत्या कि तीसरे दिन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थाना सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार हत्या कांड में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया है. टीम में टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, एसआइ अरुण कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल है. जो लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार की देर रात एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन