छात्र डर से नहीं बैठते हैं कमरे में

Published at :09 Dec 2015 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र डर से नहीं बैठते हैं कमरे में

छात्र डर से नहीं बैठते हैं कमरे में अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के कठैल संकुल के प्राथमिक विद्यालय मादाचक में कई वर्षों से सभी रूम की छत गिरने लगी है. मामले को लेकर ग्रामीणों के अलावे विद्यालय प्रधान ने भी इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसका खामियाजा […]

विज्ञापन

छात्र डर से नहीं बैठते हैं कमरे में अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के कठैल संकुल के प्राथमिक विद्यालय मादाचक में कई वर्षों से सभी रूम की छत गिरने लगी है. मामले को लेकर ग्रामीणों के अलावे विद्यालय प्रधान ने भी इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी. लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसका खामियाजा विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. छात्रों को बरामदे व फील्ड पर बैठ कर पढ़ाई करना पड़ रहा है. ठंड व शीतलहर में बच्चों को अौर परेशानी होगी. इस विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक कुल 337 बच्चे नमांकित हैं. प्रत्येक दिन इस विद्यालय में लगभग 280 छात्र आते हैं. विद्यालय में पानी पीने की भी समुचित व्यवस्था नहीं है. पिछले सप्ताह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार, डीपीओ सुशीला शर्मा ने विद्यालय की जांच की थी. पंचायत समिति सदस्य ई नीरज शर्मा ने पंचायत समिति की बैठक में कई बार इस मामले को उठाया. जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा पहल करने की बात कही गयी थी. लेकिन अब तक इस दिशा में कई कारगर कदम नहीं उठाया गया. कहते हैं अधिकारीइस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विभागीय अधिकारी के साथ विद्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया जायेगा. जल्द आगे की कार्रवाई की जायेगी. ———————-पूर्व मुखिया हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार अमरपुर. थाना क्षेत्र के बाजा गांव के समीप सोमवार को लगड्डी गांव के पूर्व मुखिया को गोली मार कर हत्या कर दी थी. मृतक के पोता सूरज कुमार ने अपने बयान पर दस लोगों नामजद अभियुक्त बनाया था. इसमें प्रथम अभियुक्त धनंजय पंजियारा को नामजद किया गया था. हालांकि पूर्व मुखिया की हत्या की खबर पुलिस को मिलते ही अमरपुर पुलिस हरकत में आ गयी थी. उसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर धनंजय पंजियारा को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के क्रम में धनंजय ने इस हत्या के मामले में अन्य लोगों का भी हाथ होने की बात कही. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लालू पंजियारा, नितेश कुमार, महिंद्र पंजियारा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए वहां पर पुलिस को प्रतिनियुक्त कर दिया है. साथ ही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन