घर का खिड़की तोड़ चोरों ने लाखों के जेवरात समेत नकदी उड़ाये

घर का खिड़की तोड़ चोरों ने लाखों के जेवरात समेत नकदी उड़ाये फोटो 9 बांका 16 : चोरी के बाद बिखरे सामान प्रतिनिधि, धोरैयाअज्ञात चोरों ने घर का खिड़की तोड़ कमरे में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी उडा ले गये़ मंगलवार की रात थाना से महज आधा किमी की दूरी पर स्थित धोरैया मेन […]
घर का खिड़की तोड़ चोरों ने लाखों के जेवरात समेत नकदी उड़ाये फोटो 9 बांका 16 : चोरी के बाद बिखरे सामान प्रतिनिधि, धोरैयाअज्ञात चोरों ने घर का खिड़की तोड़ कमरे में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी उडा ले गये़ मंगलवार की रात थाना से महज आधा किमी की दूरी पर स्थित धोरैया मेन चौक पर हुई इस प्रकार की चोरी की वारदात से बाजारवासी हतप्रभ हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार घसिया निवासी सुरेश प्रसाद सिंह के यहां अज्ञात चोरों ने घर का खिड़की तोड़ घर में घूस गये तथा लाखों की संपत्ति लेकर चलते बने़ इस बाबत सूचक के आवेदन पर थाना में अज्ञात के विरुद्घ मामला दर्ज कराया गया है़ जिसमें सूचक ने चांदी का पायल, मछली, सिक्का, सोने का झुमका, बाली, अगुंठी व हार तथा 52 हजार नकदी समेत साड़ी आदि चोरी होने की बात कही है़ सुबह उठने पर गृहस्वामी को चोरी होने की जानकारी हुई़ थानाध्यक्ष शोएब आलम ने बताया कि घटना के उदभेदन की दिषा में उनका प्रयास जारी है़ धोरैया बाजारवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्री गश्ती में तेजी लाने की मांग की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










