बिरसा मुंडा की जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन

बांका. शहर के कटोरिया रोड स्थित तिलका मांझी फाउंडेशन कार्यालय में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 138वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव सुधीर मुंडू ने की. कार्यक्रम में श्री मुंडू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा की जीवनी से अवगत कराया. साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा […]

विज्ञापन

बांका. शहर के कटोरिया रोड स्थित तिलका मांझी फाउंडेशन कार्यालय में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 138वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव सुधीर मुंडू ने की. कार्यक्रम में श्री मुंडू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा की जीवनी से अवगत कराया. साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड राज्य के खूंटी जिला के मुरूहू प्रखंड के उलीहातू गांव में 1875 ई में हुआ था. आगे उन्होंने बताया कि वो अंग्रेजों के साथ लड़ाई के दौरान लगभग 12 आदिवासियों का ग्रुप बना कर जंग छेड़ा था. इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, संस्था के उपाध्यक्ष रोहित झा, जेम्स टुडू, सेवेस्टियन मरांडी, अम्तेश बेसरा, कृष मुमरू, जयकांत हांसदा, महालाल मुमरू, जोएल टुडू, फिलिप बेसरा, ब्रिजित हांसदा, फुलिता सोरेन, सुनील टुडू, बेनेडिक्ट हांसदा, मनोज मरांडी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन