तीरंदाजों व धावकों का जोरदार स्वागत

तीरंदाजों व धावकों का जोरदार स्वागत बौंसी. मंदार हिल स्टेशन पर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर आये विजयी तीरंदाजों एवं धावकों का बौंसी लौटने पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया. वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता में बांका जिला के खिलाड़ियों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले […]
तीरंदाजों व धावकों का जोरदार स्वागत बौंसी. मंदार हिल स्टेशन पर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर आये विजयी तीरंदाजों एवं धावकों का बौंसी लौटने पर सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया. वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय खेलकूद तीरंदाजी प्रतियोगिता में बांका जिला के खिलाड़ियों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. बाबा तिलकामांझी शिशु मंदिर भलजोर के छात्र छात्राओं ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है. प्रथम स्थान आये खिलाड़ियों में तीरंदाजी में अनिता टुडू, दौड़ में नरेश हांसदा, लंबी कूद में विरेंद्र सोरेन, 100 मीटर दौड़ में मुकेश हांसदा, 1500 मी में मंत्री टुडू का नाम शामिल हैं. कोच जीतलाल मरांडी एवं गणेश किस्कु मौजुद थे. खो खो टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. परमेश्वर लाल खेमका, सरस्वती विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार झा, शिक्षक बासुकी साह, नीतेश कुमार, रतनलाल भारती, आदि ने मिठाई खिला कर खिलाड़ियों का स्वागत किया. ———————-पुनसिया ने एमएमसी को चार विकेट से हराया बौंसी. मेला ग्राउंड पर सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पुनसिया ने एमएमसी को 4 विकेट से पराजित कर दिया. बल्लेबाजी करते हुए एमएमसी ने 16 ओवर में 104 रन बनाये. इसके जवाब में खेलने उतरी पुनसिया की टीम ने 9 ओवर 4 गेंदों पर ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया. पुनसिया के बल्लेबाज राहुल कुमार को 30 गेंंदों पर 50 रन बनाये. साथ ही दो विकेट भी लिये. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर अध्यक्ष शेखर सिंह, उमेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










