BANKA : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त इफैक्ट : पुनसिया इंग्लिश मोड़ पथ पर लग रहा जाम, यात्री परेशान

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :10 May 2026 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
BANKA : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त इफैक्ट : पुनसिया इंग्लिश मोड़ पथ पर लग रहा जाम, यात्री परेशान

भागलपुर हंसडीहा मार्ग होकर नवगछिया, पटना पूर्णिया सहित अन्य जगह जाने वाली भारी माल वाहक वाहनों का काफिला अब पुनसिया इंग्लिश मोड़ मार्ग पर देखने को मिल रहा है .

विज्ञापन

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट :

भागलपुर हंसडीहा मार्ग होकर नवगछिया, पटना पूर्णिया सहित अन्य जगह जाने वाली भारी माल वाहक वाहनों का काफिला अब पुनसिया इंग्लिश मोड़ मार्ग पर देखने को मिल रहा है . कम चौड़ाई वाले इस मार्ग पर एकाएक भारी माल वाहक वाहनों के परिचालन से यहां प्रत्येक दिन महाजाम का नजारा देखने को मिल रहा है और ऐसे ने क्षेत्रवासी सहित इस मार्ग होकर आने जाने वाले आम यात्रियों एवं वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है . अगर किसी मरीज को एंबुलेंस के सहारे पटना या फिर कहीं अन्य जाने की जरूरत पड़े तो गंभीर मरीजों के लिए लेने के देने पड़ सकते हैं . बता दे की हंसडीहा की ओर से आने वाली वाहन पुनसिया चौक पर पुनसिया इंग्लिश मोड़ मार्ग में मिल जाती है ठीक इसी प्रकार झारखंड से आने वाली वाहने पंजवारा होते हुए धोरैया बाजार होते हुए पुनसिया इंग्लिश मोड़ के रास्ते आगे की ओर निकल जाती है . रविवार को जेस्टगौर नाथ पुल के समीप सड़क के बीचो बीच एक भारी मालवाहक ट्रक के खराब हो जाने के कारण महाजाम का नजारा बना रहा . हालांकि इस मार्ग पर हर दिन कहीं ना कहीं भारी मालवाहक वाहन या तो खराब हो जा रहा है या फिर कहीं सड़क किनारे फंसकर महा जाम की स्थिति उत्पन्न कर दे रहा है . आखिर हो भी क्यों ना भागलपुर हंसडीहा मार्ग पर भारी माल वाहक वाहनों का दवाब जो बढ़ गया है. समाचार प्रेषण तक महाजाम का का नज़ारा बना हुआ था .

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन