BANKA : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय का निधन

Updated:
विज्ञापन
BANKA : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय का निधन

जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय का इलाज के दौरान भागलपुर में निधन हो गया.

विज्ञापन

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :

जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पांडेय का इलाज के दौरान भागलपुर में निधन हो गया. उनके पुत्र अभिनव कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर में बाबुटोला स्थित आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होने पर भागलपुर रेफर किया गया. भागलपुर पहुंचने के बाद कई घंटे तक चिकित्स्कीय दल की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा. लेकिन, मध्य रात उनका निधन हो गया. परिजनों के अनुसार वह बिल्कुल स्वस्थ्य थे, लेकिन अचानक उनका मधुमेह और रक्तचाप का स्तर तेजी से कम हो गया. उनका अंतिम संस्कार भागलपुर बरारी स्थित गंगा घाट पर किया गया. परिजन ने बताया कि हाल ही में बीते 16 मार्च को उनकी पत्नी का भी असामयिक निधन हो गया था. दो महीने के भीतर यह परिवार इस तरह के दुख का सामना कर रहा है. निधन की खबर मिलते ही शहरवासियों ने उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार दास ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी. दिवंगत पांडेय अपने पीछे भाई, पुत्र, पुत्री, पौत्री और अन्य परिजनों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गये. उनके निधन पर पूर्व सांसद जनार्दन यादव, पूर्व मंत्री और बांका विधायक रामनारायण मंडल, पूर्व जिप अध्यक्ष और भाजपा नेता मनोज यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनिता प्रसाद, पूर्व चेयरमैन संतोष सिंह सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन