BANKA : पंठिया गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, विद्यालय में रसोईया का करती थी काम

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :10 May 2026 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
BANKA : पंठिया गांव में सर्पदंश से महिला की मौत, विद्यालय में रसोईया का करती थी काम

थाना क्षेत्र के पंठिया गांव में रविवार की सुबह सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

धोरैया (बांका ) से रिपोर्ट प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :

थाना क्षेत्र के पंठिया गांव में रविवार की सुबह सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान पंठिया गांव निवासी स्वर्गीय विष्णु देव राय के करीब 55 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे धोरैया अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के पुत्र ने बताया कि घर के बाहर रखे मवेशी के नाद के पास एक विषैले सर्प ने उसकी मां को डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई .सूचना पर जिला परिषद सदस्य बलजीत सिंह बिट्टू, वार्ड सदस्य आदि अस्पताल परिसर पहुंचे. मृतक महिला प्राथमिक विद्यालय पंठिया में रसोईया का काम करती थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन