जीरो टीलेज से गेहूं की खेती करें किसान: मंडल

Updated:
विज्ञापन

किसानों का बौद्धिक विकास व उत्थान ही कार्यशाला का उद्देश्य आत्मा के द्वारा एक दिवसीय रबी महोत्सव कार्यशाला का आयोजन डीएम ने किया आत्मा कृषक समाचार पत्रिका का विमोचन महोत्सव में कृषि विश्व विद्यालय से आये कृषि वैज्ञानिक रबी फसल के उत्तम प्रभेदों की मिली जानकारी बांका: जिला आत्मा द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में […]

विज्ञापन

किसानों का बौद्धिक विकास व उत्थान ही कार्यशाला का उद्देश्य

आत्मा के द्वारा एक दिवसीय रबी महोत्सव कार्यशाला का आयोजन

डीएम ने किया आत्मा कृषक समाचार पत्रिका का विमोचन

महोत्सव में कृषि विश्व विद्यालय से आये कृषि वैज्ञानिक

रबी फसल के उत्तम प्रभेदों की मिली जानकारी

बांका: जिला आत्मा द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय रवि महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीएम बी कार्तिकेय ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डीएम ने आत्मा के द्वारा प्रकाशित आत्मा कृषक समाचार पत्रिका का विमोचन भी किया गया. महोत्सव में जिले के प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया. मौके पर डीएम ने कहा कि कृषि रोड मैप के तहत सूबे के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास जारी है. इसमें कृषकों के आर्थिक स्थिति सुधारने व उनके ज्ञान को कौशल में परिवर्तित करने पर बल दिया गया. वहीं आत्मा के परियोजना निदेशक अरविंद झा ने कहा कि आत्मा के सौजन्य से आत्मा कृषक समाचार नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन किया गया. इससे क्षेत्र के किसानों को पूरा लाभ मिलेगा. बिहार कृषि विश्वविद्यालय से आये कृषि वैज्ञानिक डॉ एपी भगत (पौधा रोग विशेषज्ञ) व वरीय वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने उपस्थित किसानों को रवि फसल गेहूं, दलहन व तेलहन के फसल के उत्तम प्रभेदों की जानकारी दी. कृषि विज्ञान केंद्र बांक ा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ विपुल कुमार मंडल ने प्रगतिशील किसानों को जीरो टीलेज के माध्यम से गेहूं की खेती करने के लिए विस्तृत जानकारी दी. वही डीएओ संजय कुमार ने क्षेत्र में किसानों के उत्थान के लिए चलाये जा रहे विभिन्न योजना की जानकारी देते हुए इसे शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए अधिकारी को निर्देश दिया. मौके पर सभी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक रामचंद्र यादव, सुजीत कुमार वत्स आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन