बदला लेने का समय : शकुनी
सम्मेलन में बांका विधायक डॉ जावेद इकबाल अंसारी रहे अनुपस्थित भारी भीड़ से गदगद दिखे राजद नेता शकुनी चौधरी ने मुसलिम कॉम को दी बहादुर कॉम की संज्ञा सम्मेलन में झपकी लेते दिखे एक विधान पार्षद मंच पर आगे आने के लिए कार्यकर्ताओं में लगी होड़ नर्तकी घोड़ा देखने लोगों कीउमड़ी भीड़ भारी संख्या में […]
सम्मेलन में बांका विधायक डॉ जावेद इकबाल अंसारी रहे अनुपस्थित
भारी भीड़ से गदगद दिखे राजद नेता
शकुनी चौधरी ने मुसलिम कॉम को दी बहादुर कॉम की संज्ञा
सम्मेलन में झपकी लेते दिखे एक विधान पार्षद
मंच पर आगे आने के लिए कार्यकर्ताओं में लगी होड़
नर्तकी घोड़ा देखने लोगों कीउमड़ी भीड़
भारी संख्या में महिलाओं ने दर्ज करायी उपस्थिति
धोरैया: निदरेष लालू को कैद किया जा सकता है पर उनके विचारों को नहीं. सांप्रदायिक सद्भाव के साथ सबको साथ लेकर चलने वाले और गरीबों, शोषितों की लड़ाई लड़ने वाले व्यक्ति लोगों के दिलों में बसते हैं. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने शनिवार को प्रखंड के आजाद उच्च विद्यालय बिशनपुर के प्रांगण में राजद विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार, अत्याचार व अनाचार वाली सरकार बताया. उन्होंने कहा कि सरकार विकास का दावा करती है लेकिन जनता बताये की उनके क्षेत्र का कितना विकास हुआ है. भाजपा व जदयू पर लालू को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लालू पद से नहीं कद से जाने जाते हैं. कार्यकर्ताओं से 2014 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने को कहा.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने कहा कि लालू गरीबों व दलितों के मसीहा हैं. वे निदरेष हैं. उन्हें फसाकर जेल भेजा गया. हाइ कोर्ट पर विश्वास जताते हुए कहा कि जेल में बंद लालू 30 अक्तूबर को बाहर निकलेंगे. पूर्व मंत्री ने कहा कि सामंतवादी ताकतों से मिलकर नीतीश ने बिहार की जनता के अरमानों को कुचलने का काम किया. भाजपा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट कर भाजपा देश की एकता व अखंडता को समाप्त करने का कुटिल प्रयास कर रही है.
कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि घबराने का नहीं बल्कि, बदला लेने का समय है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति वफादार रहने की अपील की. ईसा मसीह, मोहम्मद साहब, जगदेव प्रसाद, कपरूरी ठाकुर का उदाहरण देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि मुसीबत तो महापुरुषों पर भी हुआ है. पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष नरेश दास ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मजबूती से जुटकर शानदार जीत हासिल करते हुए विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है.
राज्य में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा की हालत खराब है. सम्मेलन को पूर्व विधायक सुधांशु शेखर भाष्कर, विजय प्रकाश, एमएलसी संजय प्रसाद सिंह, अबू कैसर, भागलपुर जिला राजद अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु, जिला पार्षद अनिल रजक, अनिरूद्ध यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, पप्पु यादव, रजौन प्रखंड प्रमुख सुमन पासवान आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता आजाद उच्च विद्यालय के सचिव मो शमशुल जोहा ने की जबकि संचालन राजद जिलाध्यक्ष नरेश दास ने किया.
इनका रहा सहयोग
सम्मेलन को सफल बनाने में जिला राजद प्रवक्ता अनंत कुमार राय, उपप्रमुख असलम खान, रजौन एवं धोरैया के राजद प्रखंड अध्यक्ष क्रमश: भैरो सिंह कुशवाहा, खगेशचंद्र राय, अभय कुमार सिंह, मास्टर जहांगीर, रजौन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जवाहर प्रसाद यादव, इरफान काशमी, नवलकिशोर यादव, राजेश सिंह, खलील अहमद, मो शरीफ, अजय कुमार, विश्वबंधु संत, उमेश यादव, विमल कुमार राय, संजीव झा, आसीफ अली, फारूक रजा, महेश्वरी यादव मलय आदि ने सराहनीय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










