ट्रक-ऑटो में टक्कर, 7 की मौत

Updated at : 27 Oct 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक-ऑटो में टक्कर, 7 की मौत

बांका : बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित कैथा गांव के पास आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में करीब सात कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि पांच कांवरियां बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन

बांका : बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित कैथा गांव के पास आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में करीब सात कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि पांच कांवरियां बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं. उधर, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सड़क यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया.

जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन कांवरियां ऑटो पर सवार होकर कटोरिया से पूजा करने देवघर जा रहे थे. इसी दौरान कैथा गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में कुछ कांवरियों की मौत ट्रक द्वारा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण मौके पर ही हो गयी. वहीं कई कांवरियां बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और सड़क यातायात को बाधित कर दिया. उधर, पुलिस बल द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन