प्रभात पहल : पुलिस ने किया मामला दर्ज, नबालिग के गायब होने की खबर को प्रमुखता के साथ किया गया था प्रकाशित

पंजवारा : रविवार को पंजवारा थाने में पीडि़त मां की आवाज प्रशासन ने सुनी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. प्रभात खबर में खबर आने के बाद पंजवारा ओपीध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए पीडि़त परिवार से बात की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. मालूम हो कि बीते एक सप्ताह पूर्व से […]
पंजवारा : रविवार को पंजवारा थाने में पीडि़त मां की आवाज प्रशासन ने सुनी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. प्रभात खबर में खबर आने के बाद पंजवारा ओपीध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए पीडि़त परिवार से बात की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. मालूम हो कि बीते एक सप्ताह पूर्व से गायब नाबालिग युवती की बरामदगी नहीं होने पर घर में कोहराम मचा हुआ है.
युवती की मां टोनी देवी बेसुध होकर चारपाई पर पड़ी थी. इसकी सूचना प्रभात खबर को मिली और प्रभात खबर ने बेटी की बरामदगी के लिए ठोकर खा रही है मां शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीडि़त परिवार से बात की. इस संबंध में ओपीध्यक्ष सुरेश तांती ने बताया कि पीडि़त परिवार की ओर कोई आवेदन नहीं आया था. रविवार को आवेदन दिया गया है.
जिसके बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. दूसरी तरफ युवती की मां का रो – रो कर बुरा हाल है. गांव की कुछ महिलाएं भले ही उसे ढाढस बंधा रही हो लकिन वो घर के बरामदे पर बेसुध पड़ी हुई है.
क्या है मामला थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव से बीते 19 अक्तूबर को सबलपुर बालू घाट पर चालक का काम कर रहे एक युवक ने बहला फूसला कर नवी कक्षा की छात्रा को अपने साथ ले गया जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पीडि़त परिवार के लोग स्थानीय थाना में पहुंच कर अपनी बेटी की बरामदगी के लिये पुलिस से गुहार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










