कार व बाइक में भिड़ंत, वाहन जब्त

Published at :25 Oct 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
कार व बाइक में भिड़ंत, वाहन जब्त

कार व बाइक में भिड़ंत, वाहन जब्त पंजवारा. पंजवारा उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप रविवार को एक कार और मोटर साइकिल के आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. घटना में मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल मोटर साइकिल सवार धोरैया थाना के गंगदौरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. […]

विज्ञापन

कार व बाइक में भिड़ंत, वाहन जब्त पंजवारा. पंजवारा उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप रविवार को एक कार और मोटर साइकिल के आमने सामने की भिड़ंत हो गयी. घटना में मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल मोटर साइकिल सवार धोरैया थाना के गंगदौरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. घायल का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में किये जाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया. जबकि दुर्घटना में शामिल मारुती गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष सुरेंद्र तांती के मुताबिक दोनों पक्षों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. ऐतियात के तौर पर वाहन को जब्त किया गया है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन