अब भी है लोगों को बांका एफएम सुनने की आस

बांका : बांका के पूर्व सांसद स्व दिग्विजय सिंह ने बांका के विकास के लिए कई योजनाअों की नींव रखी. उसमें से प्राय: सभी योजनाएं बंद होने के कगार पर हैं. उनके सत्ता से हटने के बाद से कार्य में प्रगति धीमी रही. लेकिन उनके स्वर्गवास होने के बाद से यह बंद होने लगा. इस […]
बांका : बांका के पूर्व सांसद स्व दिग्विजय सिंह ने बांका के विकास के लिए कई योजनाअों की नींव रखी. उसमें से प्राय: सभी योजनाएं बंद होने के कगार पर हैं. उनके सत्ता से हटने के बाद से कार्य में प्रगति धीमी रही. लेकिन उनके स्वर्गवास होने के बाद से यह बंद होने लगा. इस बीच ना तो किसी सांसद ने और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने ही इस ओर ध्यान दिया.
इस कारण नमस्कार, आप सुन रहे हैं बांका एफएम. आवाज लोगों के कानों तक नहीं पहुंच पायी. पूर्व सांसद स्व सांसद दिग्विजय सिंह का यह सपना था कि यहां के लोगों और जिले की पहचान दूर-दूर तक पहुंचे. इसके लिए उन्होंने सार्थक प्रयास भी किये. लेकिन उसके बाद के किसी भी सांसद या जनप्रतिनिधि द्वारा ठोस पहल नहीं की गयी.
उपराष्ट्रपति ने किया था शिलान्यास बांका के तत्कालीन सांसद दिग्विजय सिंह जब वाजपेयी सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे, उस वक्त बांका के विकास की कई सार्थक पहल की थी. उनका सपना था कि यहां के लोगों को भी वैसी सुविधा मिले, जो दिल्ली और मुंबई के लोगों को मिलती है. उसी को लेकर तत्कालीन सांसद द्वारा बांका में रेल का जाल बिछाया गया.
शुद्ध पानी के लिए पाइप लाइन, रोजगार के लिए बिजली कंपनी को बुलाया गया. अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया. लेकिन उनके जाने के बाद रेल परियोजना को छोड़ प्राय सभी महत्वाकांक्षी योजनाएं बंद हो गयी. तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत ने बांका में रेडियो स्टेशन की आधारशिला रखी थी.
उनके साथ तत्कालीन सांसद दिग्विजय सिंह भी थे. आधारशिल रखने के वक्त जो बोर्ड लगाया गया था, वह आज भी मौजूद है. बांका देवघर मुख्य मार्ग पर जगतपुर पेट्रोल पंप के समीप यह बोर्ड आज भी है. करीब दो दशक पूर्व लगे बोर्ड पर जंग लग चुका है. केंद्र के लिए जिस जमीन का अधिग्रहण होना था, वहां पर आज धान के पौधे लहलहा रहे हैं. जिले की लोगों की इच्छा है कि अब भी कोई रहनुमा आये और उनके सपने को पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










