मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न

मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न फोटो 24 बांका 16 : बेलहर में ताजिया जुलूस में शामिल लोग शंभुगंज. शनिवार को हजरत इमाम हुसैन के शहादत को याद करते हुए मुसलिम भाईयों ने शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाया. क्षेत्र के कसबा के कच्ची इमामवाड़ा, पक्की इमामवाड़ा, हटिया इमामबाड़ा पर मुसलिम भाईयों ने निशान ताजिया का जुलूस निकाला. वहीं कमरडीह, जोगनी, […]
मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न फोटो 24 बांका 16 : बेलहर में ताजिया जुलूस में शामिल लोग शंभुगंज. शनिवार को हजरत इमाम हुसैन के शहादत को याद करते हुए मुसलिम भाईयों ने शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाया. क्षेत्र के कसबा के कच्ची इमामवाड़ा, पक्की इमामवाड़ा, हटिया इमामबाड़ा पर मुसलिम भाईयों ने निशान ताजिया का जुलूस निकाला. वहीं कमरडीह, जोगनी, अराजी करसोप, रहमपुर नगर पूर्वी, बेलारी आदि गांव के अखाड़ा के निशान, ताजिया का पहलाम देर रात तक चुटिया करबला पर किया गया. वहीं मुहर्रम पर्व में शांति व्यवस्था के लिए डीएम व एसपी के संयुक्त निर्देश पर सभी मुसलिम गांव में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया. साथ ही सीआरपीएफ जवान को भी सुरक्षा में लगाया गया था. वहीं स्थानीय पदाधिकारी बीडीओ दीना मुर्मू, सीओ अमलचंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, अनि सुरेश शर्मा, अनि उमा शंकर सिंह, पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. मुहर्रम के मौके पर निकाला गया ताजिया व जुलूस बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलहर, अमगढ़वा, बेलडीहा, रांगा, लकड़खैवा, बड़हरा आदि गांव से मुहर्रम के मौके पर ताजिया व जुलूस निकाला गया. जिसमें बच्चे, युवकों के साथ बुजुर्गों ने भाग लिया. वहीं बेलहर के आखाड़े ने मसजिद से बेलहर बस्ती बाजार, व्याहूत गली थाना आदि कई स्थानों पर अखाड़ा खेला गया. जुलूस निकाले जाने का दौर शाम तक रहा जारीबाराहाट/पंजवारा . प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को मुहर्रम के मौके पर जुलूस निकाल कर कर्बला तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए मुसलिम समुदाय के लोग पहुंचे. मुहर्रम को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था चुस्त थी. क्षेत्र में थानाध्यक्ष अजीत कुमार , सीओ दीपक कुमार, पंजवारा थानाध्यक्ष सुरेंद्र तांती पुलिस जवानों के साथ तैनात थे. युवाओं ने जुलूस में अपने अस्त्र – शस्त्र के कई करतब दिखाते हुए तजिया जुलूस निकाला. पहलाम करने वालों की उमड़ी भीड़रजौन. हजरत मोहम्मद के छोटे नवासे व हजरत अली के छोटे पुत्र हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया गया. विभिन्न अखाडों से निकले ताजिये का पहलाम शनिवार को कर्बला पर किया गया, जहां पहलाम करने वालों की भीड उमड़ी. प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की निगरानी में पहलाम कराया गया. मुहर्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के तेरह माईल, चकवीर, चकजवाय, परसोतीपुर, धाय-हरणा इस्लामपुर आदि गांवों में शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद थी . मुसलिम भाइयों का मुहर्रम संपन्न बौंसी. प्रखंड क्षेत्र विभिन्न जगहों पर मुहर्रम को लेकर मुसलिम समुदाय द्वारा तजिया जुलूस निकाला गया. बौंसी बाजार के दुमका रोड, गज्जर, वंशीपुर, बेगपुर, काजी कैरी के लोगों ने तजिया निकाला. इस दौरान युवाओं ने करतब दिखा. करतब देखने के लिए लगी लोगों की भीड़ जयपुर .ओपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मुहर्रम शांति पूर्वक मनाया गया. क्षेत्र के असनाहा भोड़ी सीमर भेलवा व जयपुर बाजार के मसजिद में धूमधाम से शनिवार को मुहर्रम का समापन किया गया. ताजिया जुलूस के साथ युवकों ने करतब दिखाया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी गयी. इसे सफल बनाने के लिए मौके पर मो हासिम, मो चन्नु, मो राजू, मो गुड्डू, मो वसीर, मो फीदा आदि लगे थे. साथ ही ओपी अध्यक्ष अर्जुन सिंह भी पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










