दरगाह में बड़की चौकी को किया गया स्थापित

Published at :23 Oct 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
दरगाह में बड़की चौकी को किया गया स्थापित

चांदन : प्रखंड क्षेत्र के पवित्र दरगाह में शुक्रवार को बड़की चौकी को ढोल-नगाड़े के साथ स्थापित करते हुए बकरे की बलि के साथ ही मुहर्रम का पर्व प्रारंभ हो गया. चांदन स्थित गोंडा दरगाह, मंझलाटील्हा, सरकंडा, कुरूमटांड, चिंहुटजोर, ताराडीह, लहरनियां, जेरूआ, सूइया, हथियापाथर, बलसारा, छिंडा आदि जगहों के दरगाहों पर मन्नतें पूरी करने के […]

विज्ञापन

चांदन : प्रखंड क्षेत्र के पवित्र दरगाह में शुक्रवार को बड़की चौकी को ढोल-नगाड़े के साथ स्थापित करते हुए बकरे की बलि के साथ ही मुहर्रम का पर्व प्रारंभ हो गया. चांदन स्थित गोंडा दरगाह, मंझलाटील्हा, सरकंडा, कुरूमटांड, चिंहुटजोर, ताराडीह, लहरनियां, जेरूआ, सूइया, हथियापाथर, बलसारा,

छिंडा आदि जगहों के दरगाहों पर मन्नतें पूरी करने के लिए बकरे की बलि दी गयी. शनिवार को अखाड़े पर छोटकी चौकी स्थापित कर मुसलिम समुदाय के युवा कलाकारों द्वारा लाठी, छुरा, फरसा, भाला आदि के द्वारा आकर्षक खेल दिखाया जायेगा. अखाड़े की तैयारी में पूर्व मुखिया हबीब अंसारी, पंसस तसलीम अंसारी, मौलाना अब्बास, डा नवाब अंसारी, पूर्व मुखिया मंसूर अंसारी, अकबर अली आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन