दुर्गा मां को भक्त चढ़ाते हैं सोना-चांदी

धोरैया : प्रखंड के बटसार पंचायत के दुर्गा बाजार बटसार ग्राम में स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर का इतिहास काफी पुराना है़ यहां करीब 43 वर्षों से पूजा हो रही है़ वर्ष 1973 से अपने अस्तित्व में आये इस दुर्गा मंदिर में बलि चढ़ाने की प्रथा नहीं है़ यहां भक्तों द्वारा मन्नतें पूरी होने पर सोना […]
धोरैया : प्रखंड के बटसार पंचायत के दुर्गा बाजार बटसार ग्राम में स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर का इतिहास काफी पुराना है़ यहां करीब 43 वर्षों से पूजा हो रही है़ वर्ष 1973 से अपने अस्तित्व में आये इस दुर्गा मंदिर में बलि चढ़ाने की प्रथा नहीं है़ यहां भक्तों द्वारा मन्नतें पूरी होने पर सोना चांदी भी चढ़ाया जाता है़
स्थानीय कलाकारों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला का भी आयोजन किया जाता रहा है़ इस वर्ष भी प्रतिमा निर्माण धोरैया के चर्चित कलाकार मटरू दास द्वारा किया गया है़ मौके पर यहां भारी मेला लगता है़ सीमावर्ती झारखंड के जिलों से भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ यहां पूजा अर्चना हेतु उमड़ती है़
पूजा समिति के अध्यक्ष अमित पाठक, व्यवस्थापक राजेश कुमार पाठक, सचिव बाली सिन्हा, उपसचिव रजनीश कुमार, प्रीतम कुमार वर्मा आदि पूजा को सफल बनाने में लगे हैं. इधर, मंगलवार को प्रखंड के घसिया, गंगदौरी सहित कई मंदिरों में अष्टमी मानते हुए मां को डलिया अर्पित कर महिलाओं ने सुख, शांति व वैभव की कामना की़ घसिया दुर्गा मंदिर में आयोजित पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष शिवपूजन मिश्र, सचिव सुभाष कुमार सिंह, रंजीत कुमार मंडल, शिवपूजन मंडल, भिखारी मंडल आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










