पर्व में शांति व्यवस्था हेतु गांधी शांति मत्रि की हुई संगोष्ठी

Published at :20 Oct 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व में शांति व्यवस्था हेतु गांधी शांति मत्रि की हुई संगोष्ठी

पर्व में शांति व्यवस्था हेतु गांधी शांति मित्र की हुई संगोष्ठी फोटो 20 बीएएन 64 : कटोरिया में बैठक करते गांधी शांति मित्र के सदस्यप्रतिनिधि, कटोरियादुर्गा पूजा, मुहर्रम, दीवाली एवं छठ पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार को परमानंद सिंह की अध्यक्षता में गांधी शांति मित्र की एक संगोष्ठी हुई. मुख्य […]

विज्ञापन

पर्व में शांति व्यवस्था हेतु गांधी शांति मित्र की हुई संगोष्ठी फोटो 20 बीएएन 64 : कटोरिया में बैठक करते गांधी शांति मित्र के सदस्यप्रतिनिधि, कटोरियादुर्गा पूजा, मुहर्रम, दीवाली एवं छठ पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार को परमानंद सिंह की अध्यक्षता में गांधी शांति मित्र की एक संगोष्ठी हुई. मुख्य संसाधन स्त्रोत स्वामी राधाकांतानंद जी महाराज एवं स्वामी धृत्यानंद जी महाराज की उपस्थिति में संगोष्ठी का संचालन संयोजक भोला प्रसाद यादव ने की. बैठक में चर्चा के बाद इनारावरण स्थित नथमल धर्मशाला में आगामी 22 व 23 नवंबर को युवा सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. संगोष्ठी में उपस्थित सभी शांति मित्रों ने अपने-अपने क्षेत्र में पर्व-त्योहार एवं मेला के अवसर पर शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को सहयोग करने का संकल्प लिया. अफवाहों पर ध्यान दिये बिना समाज में भाईचारा कायम रखने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही छठ पूजा में श्रमदान से घाटों की सफाई एवं गांवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी सहमति बनी. आगामी 23 नवंबर को कठौन रेलवे ओवर ब्रीज से कटोरिया बाजार होते हुए राजबाडा रेलवे ओवर ब्रीज तक शांति यात्रा भी निकाली जायेगी. संगोष्ठी में मुख्य रूप से भोला प्रसाद यादव, परमानंद सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सहदेव राय, शिवशंकर प्रसाद यादव, महेंद्र राय, त्रिलोकी यादव, जागेश्वर राम, खूबी राय, चंदकिशोर राउत, विक्रम राम, तेजन मंडल, मो जमालउद्दीन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन