मंदिर में चेन कटर गिरोह ने मचाया आतंक

Published at :20 Oct 2015 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर में चेन कटर गिरोह ने मचाया आतंक

मंदिर में चेन कटर गिरोह ने मचाया आतंक फोटो 20 बीएएन 63 : पीड़िता शिल्पा कुमारीप्रतिनिधि कटोरिया : मां दुर्गा की अराधना में लीन महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर रही थीं. भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन कटर गिरोह ने आधा दर्जन महिलाओं के गले से सोने का चेन उड़ा लिया. जब तक […]

विज्ञापन

मंदिर में चेन कटर गिरोह ने मचाया आतंक फोटो 20 बीएएन 63 : पीड़िता शिल्पा कुमारीप्रतिनिधि कटोरिया : मां दुर्गा की अराधना में लीन महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर रही थीं. भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन कटर गिरोह ने आधा दर्जन महिलाओं के गले से सोने का चेन उड़ा लिया. जब तक श्रद्धालुओं के बीच यह बात फैली, गिरोह के सदस्य नौ दो ग्यारह हो गये. आशंका जतायी जा रही है कि महिला गिरोह ने ही चेन कटिंग का काम किया है. घटना के संबंध में प्रेमनगर मुहल्ला के श्यामसुंदर मंडल की नतनी शिल्पा कुमारी ने बताया कि वह अपनी मौसी प्रीति कुमारी के साथ कटोरिया हाट स्थित पुराना दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर रही थी. मां के दरबार से जैसे ही वह बाहर निकली उसके गले से सोने की चेन गायब थी. उसने बताया कि इस घटना से करीब पैंतीस हजार रुपये का नुकसान हुआ. इस तरह की कई अन्य महिलाएं भी अपने-अपने गले से गायब चेन ढूंढने में व्यस्त दिखी. कटोरिया बाजार निवासी अतुलेश भगत उर्फ मुन्ना भगत ने बताया कि वे अपनी पत्नी नीलू भगत के साथ उसी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे. तभी देखा कि पत्नी के गले का चेन अचानक उसके आगे गिर गया है. उसने फौरन चेन को उठा कर देखा, तो पाया कि उसे किसी धारदार चिमटा से काटा गया था. लेकिन चेन गिरोह के सदस्य के हाथों से फिसल कर नीचे गिर गया. मुन्ना भगत ने भी आशंका जतायी कि इसमें कोई महिला गिरोह ही सक्रिय थी. घटना के संबंध में किसी ने भी थाना में लिखित शिकायत नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन