अष्टमी को लेकर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, रूक रूक कर लगता रहा जाम

Published at :19 Oct 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
अष्टमी को लेकर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, रूक रूक कर लगता रहा जाम

बांका : शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में एवं मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. आस्था के साथ उत्साह अब चरम पर है. जिले भर के दुर्गा मंदिरों में रौनक देखते बनती है. फूल माला एवं रंगीन रौशनी से मंदिर जगमगा उठा है. वहीं सोमवार को पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों […]

विज्ञापन

बांका : शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में एवं मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. आस्था के साथ उत्साह अब चरम पर है. जिले भर के दुर्गा मंदिरों में रौनक देखते बनती है. फूल माला एवं रंगीन रौशनी से मंदिर जगमगा उठा है. वहीं सोमवार को पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में देर शाम तक लगी रही.

लोग अपना आवश्यकता के अनुसार मार्केट में खरीदारी करने में जुटे थे. खास कर कपड़ा, जूता चप्पल,श्रृंगार, पूजन सामग्री, फल एवं मिठाई दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही. भीड़ को देख कर कई समानों पर महंगाई का असर देखी गयी. 2. डलिया की खरीदारी के लिए लगी रही भीड़ बांका. नवरात्र के अष्टमी दिन मां दुर्गा को बांस के डलिया में फल सहित अन्य सामग्री को लेकर मां के दरबार पहुंचते है.जहां आस्था और विश्वास के साथ मां की आराधना करते है. साथ ही मंदिर में पंडित के द्वारा आयोजित कथा को सुन कर अपने घर को वापस लौटते है.

इसे लेकर सोमवार को बाजार में डलिया की खरीदारी के लिए महिलाएं की भीड़ लगी रही. इस दौरान बांस का डलिया 50 से 60 रुपये जोड़ा के भाव में बिका. -फल बाजार केला – 25 से 30 रुपया दर्जन सकरकंद -30 से 40 रुपये किलो पानी फल -80 से 100 किलो नारियल -30 से 35 रुपया पीस खीरा – 30 से 40 रुपये किलो सेब -90 से 130 रुपये किलो अनार -150 से 160 रुपये किलो बाजार में लगता रहा जाम बांका. दुर्गा पूजा को लेकर जहां मंदिर व पंडालों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का भीड़ पहुंच रही है. वहीं समान की खरीदारी के लिए देर शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गयी.

भीड़ को लेकर दिन भर मार्केट में रूक-रूक कर जाम लगते रहा. इस दौरान शिवाजी चौक, भागलपुर बस स्टेड, गांधी चौक पर जाम का नजारा लगी रही. कई लोग मार्केट करने के लिए शहर के बाहर ही अपने वाहन को खड़ी कर विभिन्न दुकानों पर पहुंच रहे थे. जाम रहने से लोग अपने रास्ता को बदल-बदल कर मार्केट व घर के लिए निकल रहे थे. हालांकि चौक पर तैनात ट्रॉफिक पुलिस ने घंटों प्रयास के बाद कुछ समय के लिए जाम को हटाया लेकिन रूक-रूक कर जाम लगते रहा. अपनी जमीन पर माता का मंदिर बना, सीने पर कलश किया स्थापित फोटो 15 सीने पर कलश स्थापना किये महेश्वरी यादव बांका. माता की महिमा कहिए या आस्था का महान दर्शन इस नवरात्र जिले भर में माता के आस्था वानों की पूजा करने की उल्लास चरम पर है. ऐसे ही माता के आस्थावान में से एक है बांका प्रखंड के पेशे से किसान 50 वर्षीय महेश्वरी यादव जो लीलागोड़ा गांव के रहने वाले है.

ग्रामीणों ने बताया कि श्री यादव काफी वर्षों से माता के भक्त है. वो कभी मानसिक परेशान रहते थे. लेकिन देवी दुर्गा की भक्ति से उन्हें इससे मुक्ति मिली. श्री यादव ने बताया कि वो देवी के ऐसे भक्त है जिनकी कृपा से वो समाज और समाज के पीडि़त की सेवा करते आ रहे है. किसान होने के बाद भी अपने जमीन पर ही माता का मंदिर बनवा रखा है.

उनका कहना है कि नि संतान माता को मईया के दरबार में हाजिरी लगाने से उनकी मुरादे पूरी होती है. ऐसा ही आस्था लेकर लोग हर वर्ष माता के दरबार में पहुंचते है. श्री यादव ने बताया कि वो तीसरी बार अपने छाती पर कलश स्थापित कर माता का नवरात्र व्रत रख रहे है. माता के आशीर्वाद से वो फल फूल रहे है. महेश्वरी के इस कठिन आस्था को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पधार रहे है. उन्होंने बताया कि माता की कृपा से ही वो कठोर तपस्या को आसानी से पार कर पा रहे है. इन्हें चार पुत्र एवं चार पुत्री है जो अपने मेहनत के कमाई से अपने परिवार को चलाते हुए मां की पूजा अर्चना करते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन