मदद के नाम पर एटीएम से निकाल ली राशि

Published at :18 Oct 2015 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
मदद के नाम पर एटीएम से निकाल ली राशि

मदद के नाम पर एटीएम से निकाल ली राशि बाराहाट. दुर्गा पूजा में बैंक में बढ़ी भीड़ और लोगों की जरुरत के मद्देनजर क्षेत्र में ठग गिरोह सक्रिय हो चुके हैं. रविवार को यूको बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंची थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव की सुनीता के साथ ठग ने उसके एटीएम से […]

विज्ञापन

मदद के नाम पर एटीएम से निकाल ली राशि बाराहाट. दुर्गा पूजा में बैंक में बढ़ी भीड़ और लोगों की जरुरत के मद्देनजर क्षेत्र में ठग गिरोह सक्रिय हो चुके हैं. रविवार को यूको बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंची थाना क्षेत्र के घोषपुर गांव की सुनीता के साथ ठग ने उसके एटीएम से मदद करने का झांसा देकर 15000 रुपये निकाल लिया. जब महिला को पैसे निकासी का उसके मोबाइल पर संदेश आया तब तक वो ठग खिसक चुका था. मामले को लेकर महिला ने थानाध्यक्ष अजीत कुमार से मदद की गुहार लगायी है. घटना की बाबत महिला ने एक आवेदन दिया है जिसमें बताया गया है कि वो यूको बैंक के एटीएम से पैसा निकासी को लेकर सेंट्रल बैंक के एटीएम के पास आयी थी. लेकिन पैसा नहीं निकल रहा था. इस पर वहां पूर्व से मौजूद एक लड़के ने मदद की बात कही. जिस पर उसने दो तीन बार प्रयास का बहाना बना कर उसके हाथ में एक हजार रुपये दे दिया. और चलता बना. इस बीच उसके मोबाइल पर कुल 16000 रुपये निकाले जाने का संदेश आया. थानाध्यक्ष ने घटना की बाबत बताया की एटीएम में लगे कैमरे से फुटेज निकाल कर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. शीघ्र ही वो पुलिस की गिरफ्त में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन