पिकअप से 531 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप से 531 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को चेक पोस्ट पर एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है.

विज्ञापन

पंजवारा. पुलिस ने रविवार को चेक पोस्ट पर एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में चेकपोस्ट पर पंजवारा पुलिस जांच अभियान चला रहा था. इसी दौरान झारखंड के गोड्डा जिले से आ रही एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया. वैन में फल के दर्जनों खाली कैरेट रखे थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की, तो कैरेट के पीछे छिपाये गये 59 कार्टून शराब बरामद हुई. इन कार्टूनों में कुल 1404 बोतलें थी, इनमें 531 लीटर शराब बरामद हुई. इस मामले में गिरफ्तार तस्करों की पहचान भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर निवासी रवि कुमार और योगेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया. गिरफ्तार तस्कर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन