घटिया एमडीएम देने पर विभाग ने लिया संज्ञान

रजौन : घटिया एमडीएम बच्चों की थाली में परोसने को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रमुखता से संज्ञान लिया. एमडीएम डीपीओ सुशीला शर्मा ने शुक्र वार को रजौन के आदर्श मध्य विद्यालय धौनी पहुंच कर मामले की जांच की. जांच के क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गयी. बच्चों ने गुरुवार को घटित […]
रजौन : घटिया एमडीएम बच्चों की थाली में परोसने को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रमुखता से संज्ञान लिया. एमडीएम डीपीओ सुशीला शर्मा ने शुक्र वार को रजौन के आदर्श मध्य विद्यालय धौनी पहुंच कर मामले की जांच की. जांच के क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से पूछताछ की गयी. बच्चों ने गुरुवार को घटित घटना के बारे में खुल कर बताया. बच्चों का आरोप था कि विद्यालय प्रधान के बारे में शिकायत करने पर उन्हें धमकाया जाता है.
जांच के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामगुलाम गुप्ता, लेखापाल सुनील कुमार सिन्हा, जिला साधनसेवी उदयकांत झा, अश्विनी मंडल, अरुण कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे. बीइओ श्री गुप्ता ने बताया कि इसके पूर्व भी विद्यालय प्रधान को एमडीएम की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा गया था, लेकिन विद्यालय प्रधान गुणवत्ता में सुधार के बजाय अपनी मनमानी कर रहे हैं.
बता दें कि यहां घटियां एमडीएम बच्चों की थाली में परोसने का मामला कोई नया नहीं है इसके पूर्व भी 06 जुलाई को ऐसे ही मामले पर बच्चों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया था तब अधिकारियों द्वारा आगे से ऐसा नहीं होने देने के आश्वासन पर बच्चे माने थे, लेकिन पुन: 9 जुलाई को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हो गयी और बच्चे सड़क पर उतर आये. जांच के क्रम में विद्यालय प्रधान एमडीएम से संबंधित अभिलेखों से अधिकारियों को संतुष्ट नहीं कर पाये. एमडीएम डीपीओ ने जांचोंपरांत कार्रवाई करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










