संवेदक को सड़क मरम्मत करने से ग्रामीणों ने रोका

Updated at :09 Jul 2015 10:07 PM
विज्ञापन
संवेदक को सड़क मरम्मत करने से ग्रामीणों ने रोका

कटोरिया. गुरुवार को राधानगर से बड़वासनी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाये गये सड़क को मेंटेनेंस के नाम पर संवेदक द्वारा खानापूर्ति कर करवा रहे कार्य को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रोक लगा दी गयी. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग कर सड़क निर्माण का कार्य […]

विज्ञापन

कटोरिया. गुरुवार को राधानगर से बड़वासनी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाये गये सड़क को मेंटेनेंस के नाम पर संवेदक द्वारा खानापूर्ति कर करवा रहे कार्य को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रोक लगा दी गयी. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग कर सड़क निर्माण का कार्य 2010 के अक्तूबर में पूरा किया गया था. पांच वर्षों तक संवेदक सड़क को झांकने नहीं आया, जबकि सड़क दूसरे साल से ही टूटनी शुरू हो गयी थी. आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सड़क टूटने की जानकारी संवेदक एवं विभाग के संबंधित पदाधिकारी को कई बार दी गयी. बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं की गई. अब जब पांच वर्ष पूरा होने को है. तब संवेदक सिर्फ सरकारी नियम का पालन करने के लिए सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करने पहुंचा है, ताकि बकाये राशि का उठाव आसानी से हो जाये. ग्रामीणों द्वारा सड़क को सही सामग्री देकर मरम्मत कराने की मांग की गयी है. अन्यथा कार्य को रोके रखने का निर्णय लिया गया है. विरोध करने वालों में परमानंद मंडल, योगेंद्र मंडल, विनोद यादव, ठाकुर पंडित, योगेंद्र यादव, जनार्दन राय, ज्योतिष मंडल, प्रमोद यादव, हेमनंदन यादव, उपेंद्र यादव,परमानंद पंडित, दिनेश यादव, ओमप्रकाश मंडल, अताउल अंसारी, सुरेंद्र मल, साधु मंडल, राजकुमार राय, राजकिशोर मंडल आदि शामिल हैं.पंसस की मां का निधन कटोरिया. प्रखंड अंर्तगत हड़हार पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अरुण शर्मा की 60 वर्षीय मां कदम देवी की मौत बुधवार की रात हृदयगति रूक जाने से हो गयी. मृतका की आकस्मिक मौत हो जाने से तीन पुत्र एवं दो पुत्री सहित पूरे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन