पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बांका. राज्य संघ के निर्देश पर जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को तीव्र प्रतिरोध स्वरूप अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व रामानंद राय ने किया. धरना के संबंध में सदन को अध्यक्ष के द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए एसोसिएशन को और अधिक सबल तथा सशक्त बनाने का अनुरोध किया गया. […]
बांका. राज्य संघ के निर्देश पर जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को तीव्र प्रतिरोध स्वरूप अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरना दिया गया. धरना का नेतृत्व रामानंद राय ने किया. धरना के संबंध में सदन को अध्यक्ष के द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए एसोसिएशन को और अधिक सबल तथा सशक्त बनाने का अनुरोध किया गया. धरना के उपरांत मुख्यमंत्री को 19 सूत्री मांग पत्र जिला पदाधिकारी के द्वारा सौंपा गया. इस दौरान नकुल प्रसाद चौधरी, कृत नारायण कुंवर, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र नारायण पंडित, जनार्दन पोद्दार, तनुकधारी पंडित, चौधरी प्रसाद चौहान, सद्या प्रसाद सिंह, कलंती देवी, रमेश प्रसाद सिंह, गोपाल प्रसाद साह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव, लड्डू प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, उदय नारायण मंडल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसकी जानकारी जिला मंत्री मदन मुरारी प्रसाद ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










