सघन टीकाकरण अभियान शुरू

शंभुगंज. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज द्वारा मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण का द्वितीय चरण सात जुलाई से शुरू किया जायेगा. वैसे क्षेत्र जहां टीकाकरण कम हुआ है वहां इस कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से छूटे हुए बच्चों या टीकाकरण के बीच में ड्रॉप बच्चों के लिए अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान क्षेत्र के 28 […]
शंभुगंज. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज द्वारा मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण का द्वितीय चरण सात जुलाई से शुरू किया जायेगा. वैसे क्षेत्र जहां टीकाकरण कम हुआ है वहां इस कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से छूटे हुए बच्चों या टीकाकरण के बीच में ड्रॉप बच्चों के लिए अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान क्षेत्र के 28 चुने हुए क्षेत्र में किया जायेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 28 एएनएम की टीम बनायी गयी है जो क्षेत्र में घूम-घूम कर टीकाकरण करेंगी. इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज द्वारा दी गयी. बिजली करंट से छात्र जख्मी शंभुगंज. डीएए उच्च विद्यालय शंभुगंज के नवम वर्ग के छात्र बिजली करंट से जख्मी होने की सूचना मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार शंभुगंज खपड़ा गांव के मो ताज आलम का पुत्र मो इजहार डीएए उच्च विद्यालय में नवम वर्ग में पढ़ता है. सोमवार को विद्यालय की छत पर खेल रहा था. विद्यालय के बगल से बिजली का तार गुजरा है. खेलते-खेलते तार में सट जाने से करंट मार दिया. विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक द्वारा शंभुगंज प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराया गया. सड़क दुर्घटना में बच्चा जख्मी शंभुगंज. शंभुगंज-इंगलिश मोड़ पथ के वारसावाद मोड़ पर सोमवार को एक स्कॉर्पियो ने विंदेश्वरी यादव के पोता को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. भाग रहे चालक को शंभुगंज से पकड़ लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










