विधान परिषद चुनाव बिहार का सेमीफाइनल

शंभुगंज: प्रखंड जदयू कार्यालय में मंगलवार को महागंठबंधन की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जनार्दन मांझी उपस्थित थे, जिसमें जदयू, राजद कार्यकर्ता ने भाग लिया. बैठक में भागलपुर सह बांका स्थानीय प्राधिकार परिषद निर्वाचन पर चर्चा की […]
बैठक में भागलपुर सह बांका स्थानीय प्राधिकार परिषद निर्वाचन पर चर्चा की गयी. माननीय विधायक श्री मांझी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बिहार का सेमी फाइनल है.
इसी चुनाव के रिजल्ट पर फाइनल अगला विधान सभा चुनाव होगा. इसलिए आप महागंठबंधन के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रचार-प्रसार में सभी मतभेद भुला कर लग जायें. इस मौके पर प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष ब्रrा प्रकाश सिंह, जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रखंड अतिपिछड़ा अध्यक्ष नवल राम, मृत्युंजय सिंह, विजय कुमार सिंह, अनिल सिंह, अभय सिंह, ताज आलम, तारक अनवर, राजद के शैलेश यादव, विपिन यादव, सागर यादव, दिनेश सिंह, अश्विनी झा, संजीव बिंद, चंदन पांडेय, वरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










