ट्रक का गुल्ला टुटने से लगा जाम

Updated at :30 Jun 2015 11:05 PM
विज्ञापन
ट्रक का गुल्ला टुटने से लगा जाम

भागलपुर-दुमका स्टेट हाइवे पर करीब दस किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. फोटो वाट्अप पर प्रतिनिधि, बाराहाटझारखंड को बिहार से जोड़ने वाली सड़क की जर्जर स्थिति से वाहन चालक परेशान हैं. इस इतनी जर्जर है कि इस पर चलना जान हथेली पर लेकर चलने के […]

विज्ञापन

भागलपुर-दुमका स्टेट हाइवे पर करीब दस किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. फोटो वाट्अप पर प्रतिनिधि, बाराहाटझारखंड को बिहार से जोड़ने वाली सड़क की जर्जर स्थिति से वाहन चालक परेशान हैं. इस इतनी जर्जर है कि इस पर चलना जान हथेली पर लेकर चलने के बराबर है. मंगलवार को खड़हरा ओवरब्रिज पर ओवरलोड ट्रक का गुल्ला जर्जर सड़क होने के कारण टूट गया. इसके बाद खराबी को दूर करने को लेकर चले ड्रामे के बीच भागलपुर-दुमका स्टेट हाइवे पर करीब दस किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. आलम यह था की लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही थी. शाम करीब पांच बजे के आप पास खराब ट्रक को ठीक किया जा सका. इसके बाद धीरे धीरे वाहनों का परिचालन संभव हो सका. इस जाम के कारण यात्रियों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन