कार्रवाई की, तो करेंगे आत्मदाह
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Jun 2015 9:46 AM
विज्ञापन

बांका: बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ की जिला इकाई की बैठक सोमवार को स्थानीय तारा मंदिर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने की. बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर जिला प्रशासन किसी एक भी पीआरएस पर कार्रवाई करता है तो सभी पीआरएस सामूहिक तौर […]
विज्ञापन
बांका: बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ की जिला इकाई की बैठक सोमवार को स्थानीय तारा मंदिर में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक कुमार ने की. बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर जिला प्रशासन किसी एक भी पीआरएस पर कार्रवाई करता है तो सभी पीआरएस सामूहिक तौर पर आत्मदाह करेंगे. बैठक में जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि वे लोग पिछले दो माह से सामूहिक हड़ताल पर हैं.
सरकार और संघ के बीच लगातार सकारात्मक वार्ता चल रही है. एक दो दिनों में फैसला होने की संभावना है. बैठक में सहदेव प्रसाद, राज कुमार रजक, संजीव कुमार चौधरी, सुमन कुमार, विवेकानंद, विद्यासागर, अनुज कुमार, नवीन कुमार, विभूति कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










